खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। कृषि विभाग के मैदानी अमलों द्वारा कृषकों को आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों से बीज एवं खाद हेतु किसानों को सलाह दी जा रही है। समितियों में जाकर किसानों द्वारा उठाव कार्य किया जा रहा है साथ ही बीज व खाद की आपूर्ति हेतु निगरानी की जा रही है। जिले के किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, बीज एवं उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। मैदानी अमलों द्वारा कृषकों को 10 वर्ष के अन्दर की बीजों का उपयोग करने की सलाह दिया जा रहा है एवं धान की नवीन किस्म विक्रम टीसीआर को लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सूरजपुर जिले में वर्तमान में डीएपी की कमी होने के कारण डीएपी की जगह सुपर फास्फेट और एनपीके इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। उसी प्रकार कृषि विभाग के मैदानी अमलें द्वारा उर्वरक के संतुलित उपयोग की जानकारी बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से किसानों को दिया जा रहा है। जिले के सहकारी समितियों में उर्वरक का कुल भण्डारण 15925 मि.टन किया गया था जिसमें से वितरण-13189 मीट्रिक टन किया जा चूका है। वर्तमान में सहकारी समितियों में उर्वरक-2736 मी. टन उपलब्ध है जिसमें यूरिया- 1261 मीट्रिक टन, डी.ए.पी.- 98 मी. टन, एन. पी.के. 12:32:16- 75 मी. टन, एस.एस.पी.-799 मी. टन, एम.ओ.पी. -418 मी. टन, 20:20:13-85 मी. टन है। आगामी 2-3 दिवसों में जिले को एनपीके 20:20:0:13-1100 मी. टन, डी.ए.पी.-550 मी. टन, यूरिया-600 मी. टन खाद प्राप्त हो जाएगा। छ.ग. शासन द्वारा निरंतर खाद की आपूर्ति की जा रही है ताकि कृषकों को कृषि कार्य में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


