खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुंगेली जिले में एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी।एसीबी ने बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपये की रिश्वत (Bribe Case) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (Caught Red-Handed) किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम फंदवानी (मुंगेली) निवासी ललित सोनवानी हाल ही में 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने 5 जुलाई को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी ग्रेच्युटी एवं अन्य भुगतान के बदले बृजेश सोनवानी ने 61,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। सत्यापन के दौरान आरोपी अकाउंटेंट पहले ही 7,000 रुपये ले चुका था।
Trending
- देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप


