खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मैनपाट पहुंच गए है। जहां 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि समापन सत्र में देश के गृहमंत्री अमित शाह भी आएंगे। प्रशिक्षण शिविर में 3 दिनों तक पूरी सरकार यानी मुख्यमंत्री, 10 मंत्री, 44 विधायक और 10 बीजेपी सांसद भी मौजूद रहेंगे।
प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रविवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन प्रभारी पवन साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, धरमलाल कौशिक सहित कई विधायक मैनपाट पहुंच गए थे।
बता दें कि सरगुजा की जमीं पर नेताओं के इस प्रशिक्षण शिविर में नेताओं को हर दिन अंचल के लोकल फूड खिलाने का बंदोबस्त किया गया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बताया यहां प्रचलित लाकड़ा फूल की चटनी भी हम राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं को परोसेंगे। सरगुजा के मिलेट्स भी भोजन का हिस्सा होंगे।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


