खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम लामनी के ठाेटापारा निवासी एक ही परिवार के 4 लोगों सुकलदई उसकी पुत्री खीरबति, रानी, पुत्र अर्पित ने एक साथ विषैैला मशरूम-फुट्टू का सेवन कर लिया, इसके कुछ देर बाद सभी को उल्टी होने लगी । जिन्हें उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लामनी के ठाेटापारा निवासी सुकलदई अपने घर के पास जंगल से आज शुक्रवार काे उसने फुट्टू को निकालने के बाद उसे घर लाकर सब्जी बना दिया, जिसके बाद सुकलदई के साथ ही उसकी पुत्री खीरबति, रानी, पुत्र अर्पित ने मशरूम -फुट्टू की सब्जी को खाया, खाने के कुछ देर बाद सभी को उल्टी होने लगी। जिसके बाद सभी को उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती किया गया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
गाैरतलब है कि मानसून के बारिश के बाद बस्तर के जंगलाें में प्राकृतिक रूप से मिलने वाले मशरूम को फुट्टू कहा जाता है, बस्तर के जंगलाें में कई प्रकार के मशरूम-फुट्टू मिलता है, सभी दिखने में एक जैसे हाेते हैं, इसमें कुछ मशरूम-फुट्टू विषैले हाेते हैं। बस्तर के अधिकतर गांव में यह देखने को मिलता है, कि जंगल में उगने वाले कंद मूल से लेकर फुट्टू को तोड़ने के बाद घर लाकर सब्जी बना ली जाती है। इसमें से किसी सब्जी में विषैला गुण पाये जाने से उसकी सब्जी बनाकर खाने के बाद उल्टियां होने लगती है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


