खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर में 13 किलो पैंगोलिन की खाल के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर जगदलपुर में ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने इन्हें पकड़ा है। दरअसल, पैंगोलिन खाल से सेक्स पावर की दवा बनाने की अफवाह है। इसलिए अवैध तरीके से इसकी तस्करी की जाती है।
जानकारी के मुताबिक, ये दोनों तस्कर बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने इंद्रावती टाइगर रिजर्व और पामेड़ इलाके से पैंगोलिन का शिकार कर स्केल्स निकाल लिया था। करीब 13 किलो स्केल्स के साथ ये जगदलपुर के परपा में एक मकान में मौजूद थे। यहां ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। वहीं फॉरेस्ट की टीम को इसकी जानकारी मिली।
जिसके बाद टीम ने मकान में अचानक दबिश दी। दोनों तस्करों को पकड़ा गया। इनके पास से खाल बरामद हुई। फिलहाल ये खाल किसे बेचने वाले थे, तस्करी की चेन में और कौन-कौन शामिल है? इन सभी सवालों का जवाब ढूंढने के लिए वन विभाग की टीम दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


