खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बारिश शुरू होते ही रतनपुर क्षेत्र के कई गांवों में डायरिया का प्रकोप दिख रहा है। बीते दस दिनों के भीतर रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में 80 मरीज बीमार होकर आए, उपचार के बाद वह ठीक भी हो गए। वहीं, रोजाना 10-15 मरीज उल्टी दस्त की शिकायत को लेकर अस्पताल इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मरीजों की देखभाल कर रही है। सभी दवाइयां, इंजेक्शन व अन्य सुविधाएं मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध कराईजा रही हैं।
रतनपुर के ग्राम पंचायत नवागांव, गिरजाबंद से 35-40 लोग बीमार हो चुके हैं। सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके अतिरिक्त 2-4 मरीज अलग-अलग गांवों से आ रहे हैं। बीते दस दिनों के भीतर अस्पताल से 80 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। सीएमएचएचओ के निर्देश पर डॉक्टर व स्टाफ 24 घंटे अस्पताल में तैनात हैं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों की टीम गांव जाकर जांच व इलाज करती है। गंभीर मरीजों को अस्ताल में भर्ती करते हैं। नार्मल मरीजों को दवाई देकर घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।
ओआरएस का घोल व उबला पानी पिएं
प्रभावित क्षेत्र में लगातार क्लोरिन लिक्विड और जिंक टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पानी उबालकर पीने, क्लोरिन को पानी में मिलाकर 20 मिनट बाद पीने तथा ओआरएस का घोल समय-समय पर पीने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बाहर के भोजन का सेवन न करें। साफ व स्वच्छ पानी का सेवन करें। उल्टी, दस्त की समस्या हो तो तत्काल डाक्टर से परामर्श ले। गंदगी वाले जगहों से बचे और साफ सफाई पर ध्यान दे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


