खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 194.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 362.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 71.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 171.3 मि.मी., सूरजपुर में 233.6 मि.मी., जशपुर में 347.9 मि.मी., कोरिया में 238.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 153.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 132.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 172.8 मि.मी., गरियाबंद में 171.4 मि.मी., महासमुंद में 162.9 मि.मी. और धमतरी में 154.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 119.9 मि.मी., मुंगेली में 119.5 मि.मी., रायगढ़ में 296.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 201.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 239.3 मि.मी., सक्ती में 188.3 मि.मी. कोरबा में 184.4 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 188.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 109.6 मि.मी., कबीरधाम में 90.4 मि.मी., राजनांदगांव में 91.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 244.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 110.9 मि.मी., बालोद में 149.6 मि.मी. और बस्तर जिले में 315.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 194.1 मि.मी., कांकेर में 233.5 मि.मी., नारायणपुर में 201.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 290.8 मि.मी., सुकमा में 150.8 मि.मी. और बीजापुर में 340.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


