खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के रिहाईशी इलाकाें में हिंसक वन्य प्राणियाें की मैजूदगी से स्थानिय लाेगाें में भय व्याप्त है, इसी कड़ी में 1 जुलाई की रात 10 बजे इमलीपारा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वन्य प्राणी तेंदुआ बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसकर गाय के बछड़े पर हमला कर शिकार के बाद उसे घसीटकर खाने के लिए ले गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें देखा जा सकता है कि गाय अंत तक अपने बच्चे के बचाने रंभाती रही। बछड़ा तड़पता रहा, लेकिन तेंदुआ बैठकर उसे खाता रहा। इसके बाद वह रात भर तेंदुआ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घूमता रहा, कॉलोनी के गार्डन में भी उसे देखा गया।इसके बाद तेंदुआ पास के जंगल की तरफ चल गया । 2 जुलाई यानी आज बुधवार सुबह भी कॉलोनी के आस-पास तेंदुए की होने की जानकारी मिली। जिसके बाद से लोग दहशत में है। परिजन अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे, जरुरी काम होने पर ही आना-जाना कर रहे हैं।
कांकेर के डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि पास में ही तेंदुआ के लिए संरक्षित पहाड़ है, जहां सं तेंदुआ कॉलोनी तह पहुंच चुका है। लेकिन मंगलवार रात में ही वह जंगल की ओर चला गया था । तेंदुआ काे सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी के निर्देश दिए गये हैं, जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी ।
उल्लेखनिय है कि जिले के दुधावा क्षेत्र में वन विभाग ने 10 जून को एक वन्य प्राणी तेंदुआ को पिंजरे में कैद कर लिया था। यह तेंदुआ पिछले कुछ हफ्तों से आछीडोंगरी के जंगल क्षेत्र से आकर गांवों के आस-पास मंडरा रहा था, बच्चों और पालतू मवेशियों पर हमले कर रहा था। वन विभाग के मुताबिक, पकड़ा गया तेंदुआ करीब 4 साल का है । पकड़ने के बाद इसे सिंगार भाट रेस्ट हाउस लाया गया। यहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीनियर अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया था। इसके अलावे भी कांकेर जिले में वन्य प्राणी तेंदुआ, एवं भालू के रिहाईशी इलाकाें में पंहुचकर मवेशियाें एवं आम लाेगाें पर हमला कर चुके हैं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


