खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत सिराकोंटा-दंपाया के मध्य स्थित जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से आज बुधवार काे एक ग्रामीण विशाल गोटे उम्र 32 वर्ष निवासी पेगड़ापल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसके पैर के चिथड़े उड़ गए हैं, जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार जारी है। ग्रामीणाें ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस से मिली पजानकारी के अनुसार ग्राम पेगड़ापल्ली निवासी ग्रामीण विशाल गोटे सिराकोंटा-दंपाया के जंगल से फुटू (प्रकृतिक मशरूम) निकालने के लिए गया था। लेकिन उस इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही प्रेशर आईईडी प्लांट कर रखी हुई थी। इस दौरान ग्रामीण का पैर प्रेशर आईईडी पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। प्रेशर आईईडी के विसफाेट में ग्रामीण के पैर के चिथड़े उड़ गए। जिस समय धमाका हुआ उस समय गांव के कुछ और ग्रामीण भी वहां मौजूद थे। जो धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल को पहले मद्देड़ अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और यहां से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


