खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 345.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 69.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 155.1 मि.मी., सूरजपुर में 220.5 मि.मी., जशपुर में 324.2 मि.मी., कोरिया में 235.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 146.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 125.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 163.0 मि.मी., गरियाबंद में 157.4 मि.मी., महासमुंद में 133.5 मि.मी. और धमतरी में 132.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 105.8 मि.मी., मुंगेली में 114.1 मि.मी., रायगढ़ में 248.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 146.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 201.9 मि.मी., सक्ती में 139.9 मि.मी. कोरबा में 169.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 155.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 105.5 मि.मी., कबीरधाम में 87.3 मि.मी., राजनांदगांव में 81.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 231.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 103.9 मि.मी., बालोद में 143.4 मि.मी. और बस्तर जिले में 295.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 180.9 मि.मी., कांकेर में 218.6 मि.मी., नारायणपुर में 179.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 256.7 मि.मी., सुकमा में 124.1 मि.मी. और बीजापुर में 320.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


