शिव जी के प्रिय सावन को मोक्ष और मनोकामना प्राप्ति का महीना बताया गया है। इस माह में आने वाले सभी व्रत त्योहार का विशेष महत्व है। सावन इस साल 11जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। सावन में आने वाली अमावस्या को श्रावण अमावस्या और हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है।
सावन अमावस्या का दिन पितर धरती पर आते हैं, ऐसे में जो लोग इस दिन तर्पण और श्राद्ध कर्म करते हैं उन्हें पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वह जीवनकाल तक सुख भोगते हैं। आइए जानते हैं इस साल सावन अमावस्या कब है, पूजन मुहूर्त क्या है।
2025 में सावन अमावस्या कब है ?
इस साल सावन अमावस्या 24 जुलाई 2025 को है। ये पर्व हरियाली तीज से तीन दिन पहले आता है। इस दिन शिव मंदिर के अलाव मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है क्योंकि हरियाली अमावस्या पर यहां विशेष फूल बंगला सजाया जाता हैं।
सावन अमावस्या 2025 मुहूर्त
सावन अमावस्या 24 जुलाई 2025 को प्रात: 2 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 25 जुलाई 2025 को प्रात: 12 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगी।
स्नान-दान मुहूर्त –
शुभ – सुबह 5.38 – सुबह 7.20
चर- सुबह 10.35 – दोपहर 12.27
लाभ – दोपहर 12.27 – दोपहर 2.10
सावन अमावस्या पर दुर्लभ संयोग
सावन अमावस्या पर शास्त्रों में वर्णित सबसे अहम गुधि रु पुष्य योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और हर्षण योग भी रहेगा।
गुरु पुष्य योग शाम 4.43 – 25 जुलाई, सुबह 5.49
हर्षण योग 23 जुलाई, दोपहर 12.34 – 24 जुलाई, सुबह 9.51
सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग शाम 4.43 – 25 जुलाई, सुबह 5.49
सावन अमावस्या पर क्या करने से पुण्य मिलेगा
सावन में पड़ने वाली अमावस्या के दिन पौधे लगाने का विधान है। इससे न सिर्फ पितर बल्कि शिव गौरी भी प्रसन्न होते हैं।
इस दिन पीपल का पौधा जरुर लगाएं। इस दिन पीपल का पौधा लगाने से आपके पितृ खुश होते हैं औप आपके जीवन से संकटों का अंत होता है। साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
सावन अमावस्या पर जो लोग तर्पण और दान करते हैं मान्यता है इससे जन्मों-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। पूर्वजों के अलावा देवता, ऋषियों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और जलाभिषेक करें।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


