खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।कार्यालय कलेक्टर जिला बस्तर द्वारा वर्ष 2023 में निकाले गए विभिन्न पदों पर भर्ती सम्बन्धी विज्ञापन का भ्रम फैलाकर आवेदन पत्र विक्रय पर तत्काल रोक लगाने सहित सम्बंधितों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिए गए हैं।
उक्त भर्ती संबंधी विज्ञापन वर्ष 2023 में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आंमत्रित किया गया था, जिसे अपरिहार्य कारणों से भर्ती पर प्रतिबंध लगाते हुए निरस्त किया गया है। जिसकी सूचना दैनिक अखबारों सहित बस्तर जिले के शासकीय वेबसाइट में प्रदर्शित किया गया था। ऐसी स्थिति में उक्त निरस्त किये गये विज्ञापन के विरुद्ध पुनः भर्ती हेतु नये सिरे से आवेदन प्राप्त होना अवश्य किसी व्यक्ति द्वारा भ्रम फैलाकर बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस पर तत्काल कार्यवाही किये जाने का निर्देश अपर कलेक्टर ने दिया है।
इस सम्बंध में अपर कलेक्टर द्वारा जारी परिपत्र में निर्देशित किया गया है कि यह देखने में आ रहा है कि जिला कार्यालय जगदलपुर के वित्त शाखा में विगत दिनों में विभिन्न पदों पर भर्ती संबधी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिस पर विज्ञापन क्रमांक 3 दिनांक 26 मई 2023 का उल्लेख किया गया है। आवेदन पत्र किसके द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है अथवा विक्रय किया जा रहा है, संबंधी जानकारी आवेदकों से मोबाइल पर पूछे जाने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जा रहा है। अतएव जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले फोटो कापीयर दुकान, लोक सेवा केन्द्र इत्यादि स्थल पर जांच एवं निरीक्षण करें। जांच के दौरान आवेदन पत्र विक्रय कर भर्ती सम्बन्धी भ्रामक जानकारी फैलाने का कृत्य करते कोई व्यक्ति पाया जाता है, तो इस पर तत्काल रोक लगाते हुए ऐसे दुकानदार या फर्म संचालक व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


