हनुमान जी को अष्ट सिद्धियां प्राप्त थी। इन दैवीय सिद्धियों के कारण उन्होंने कई लीलाएं रची थी। जानिए हनुमान जी को प्राप्त अष्ट सिद्धियों के क्या नाम है और ये किस काम आते थे?
हनुमान जी 8 चमत्कारी सिद्धियां
हनुमान जी जिन्हें कलयुग का देवता भी कहा जाता है। इनके चमत्कार और असीम शक्तियों के आगे हर कोई नतमस्तक है।
पुराणों के अनुसार हनुमान जी को 22 सिद्धियां प्राप्त थी, जिसमें 8 सिद्धियां चमत्कारी और दिव्यता से भरी है। जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इनमें सबसे पहले जो सिद्धि हनुमान जी को प्राप्त है, उसका नाम अणिमा है। इस सिद्धि के बल पर हनुमान जी अपना शरीर अणु जितना सूक्ष्म बना सकते हैं।
दूसरी सिद्धि का नाम महिमा है। इस सिद्धि की मदद से हनुमान जी अपना शरीर विराट रूप में बदलते थे।
तीसरी सिद्धि का नाम गरिमा है। इस सिद्धि के बल पर हनुमान जी अपना वजन कई गुना तक बढ़ लेते थे।
चौथी सिद्धि लघिमा है। इस सिद्धि की सहायता से हनुमान जी अपना शरीर अंत्यत हल्का कर लेते थे।
पांचवीं सिद्धि का नाम प्राप्ति है। इस सिद्धि में हनुमान जी कहीं से भी कोई वस्तु प्रकट कर सकते थे।
छठीं सिद्धि का नाम प्राकाम्य है। इस सिद्धि में हनुमान जी अपनी इच्छाओं को फौरन सिद्ध कर लेते थे।
सातवीं सिद्धि का नाम ईश्तव है। इस सिद्धि में हनुमान जी सृष्टि पर स्वामित्व और नियंत्रण प्राप्त कर सकते थे।
आठवीं सिद्धि का नाम वशित्व है। अपने नाम की ही तरह इस सिद्धि में हनुमान जी किसी को भी अपने वश में कर लेते थे।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


