खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिला जेल से 4 कैदी आज सुबह दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। इनमें से तीन कैदी NDPS एक्ट और एक कैदी चोरी का आरोपी है। घटना की एडिशनल एसपी ने पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह करीबन 4 बजे चारों कैदी जेल की ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गए। भागने वाले चार कैदियों में तीन कैदी धरमवीर , लीलाधर और राजेन्द्र नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर NDPS एक्ट के तहत आरोपी बनाए गए हैं, वहीं फरार होने वाला चौथा कैदी पंचराम चोरी का आरोपी है। घटना के बाद जेल में हड़कंप मचा गया। फरार चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
बताया जा रहा है कि जिला जेल से फरार होने की फिराक में पांच कैदी थे, जिनमें से चार कैदी तो जेल की दीवार फांदने में कामयाब हो गए, लेकिन पांचवा कैदी दीवार फांदने में नाकायाब रहा और गिर गया, जिसे वापस से पकड़ लिया गया है। कैदियों ने दीवार फांदने के लिए जेल में मिलने वाली कंबल का इस्तेमाल किया है।
यह पहला मौका नहीं है, जब महासमुंद जिला जेल से कैदी फरार हो गए हों। इसके पहले मई 2021 को दिनदहाड़े 5 कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। इनमें से एक कैदी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला था, तो वहीं चार अन्य कैदी महासमुंद जिले के रहने वाले थे। तब जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार प्रहरियों को निलंबित किया था, जिसमें मुख्य प्रहरी भी शामिल था।
Trending
- अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी विकास समिति के छात्रावास- शिक्षा, संस्कार और सेवा का अनूठा केंद्र
- रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- बालोद के वनांचल के ग्राम भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने
- राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ


