खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले का दौरा करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 12:30 बजे मुंगेली के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। मिनी स्टेडियम से मुख्यमंत्री मुंगेली की जनता को 465 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। 68 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत के 24 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं 397 करोड़ 26 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ग्राम डिंडोरी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:55 से 2:40 बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा। वहीं दोपहर 3:20 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
- सौरभ चंद्राकर की आज ED कोर्ट में होगी पेशी
- मुख्यमंत्री साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ की सौगात
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी राहत का माध्यम, दो दिन में सुधरी विजेता नाग की जन्मतिथि
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन


