खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पाण्डेय खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहला काम सरकार ने आवास का किया। जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने पहले हस्ताक्षर किया। 84 नगरीय निकायों के लिए नए आवास स्वीकृत हुए हैं। हर व्यक्ति के सिर पर छत होना चाहिए, सरकार चिंता करती है।
सांसद संतोष पांडेय धनतेरस के अवसर पर मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने एक हजार से अधिक पदों पर राज्य सरकार द्वारा भर्ती किए जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं को तोहफा दिया है। अग्निवीर की सौगात के बाद यह बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ को मिली है।
वहीं कांग्रेस रैली में शामिल नहीं होने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई पर सांसद ने कहा कि अपने-अपने विरोधियों की सूची बनाकर भेज रहे हैं। कार्रवाई करने की तैयारी में है, तो कुछ लोग करवाने के लिए भी है। कांग्रेस में सिर फुटव्वल देखने मिल रहा है।
दीपक बैज के बयान कि कांग्रेस अर्जुन है, हर चक्रव्यूह को तोड़ेगी, पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह अर्जुन नहीं, दुर्योधन है, और 10 जनपद में गांधारी पट्टी बांधकर बैठी है। उनको अपने पुत्र दुर्योधन के सिवाय कोई नहीं दिखता। महाभारत में उनका सत्यानाश होता है। कांग्रेस का पतन होने वाला है।
वहीं रामलीला मैदान में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सभा में मंच और कुर्सियां, दोनों ही खाली थी। कांग्रेस की औकात आप देख सकते हैं। इसके साथ बस्तर में कई गांवों में जलेंगे दीप पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि कोंटा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर में खुशी का माहौल है। अमन और चैन की बयार आज बह रही है। दीपों की रौशनी से बस्तर जगमगाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अनोखी पहल: कोलगा गांव के ग्रामीणों ने की पूर्ण शराबबंदी, महिलाओं ने संभाली कमान
- बेमेतरा में धनतेरस की खुशियां मातम में तब्दील: भीषण सड़क हादसे में महिला समेत 2 की मौत, 4 घायल
- PM आवास योजना 2.0: छत्तीसगढ़ के 84 नगरीय निकायों को केंद्र व राज्य की बड़ी सौगात, सांसद संतोष पाण्डेय का कांग्रेस पर तीखा हमला
- दीपावली 2026: कब और कैसे करें लक्ष्मी-गणेश पूजन? जानें स्थिर लग्न का समय, सही पूजन विधि और 5 दिवसीय कैलेंडर
- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की बहार: विष्णु देव साय सरकार ने निकाली 1,703 पदों पर बंपर भर्तियां, 5 नवंबर से आवेदन शुरू
- बीजापुर में बड़ा नक्सल विरोधी अभियान: केजी हिल्स के जंगलों से 711 बीजीएल सेल बरामद, सुरक्षा बलों ने जारी की चेतावनी
- न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर
- रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े ‘धुरंधर’ से लेकर ‘पठान’-‘एनिमल’ के रिकॉर्ड


