खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग में राज्य वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। मंत्रालय, महानदी भवन से 4 नवंबर 2026 को जारी आदेशों के तहत संयुक्त संचालक, वित्त नियंत्रक, अपर संचालक, उप संचालक, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और वरिष्ठ लेखाधिकारी स्तर के दर्जनों अधिकारियों को नई पदस्थापना सौंपी गई है।
जारी की गई दो अलग-अलग सूचियों में सामान्य तबादलों के साथ-साथ एक ही शहर में एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भी कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि कुछ को प्रभार से मुक्त किया गया है।
इन प्रमुख अधिकारियों का हुआ तबादला
जारी सूची के अनुसार राज्य के कई अहम विभागों और जिलों में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है:
विवेक कुमार मिश्रा (संयुक्त संचालक) को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग से स्थानांतरित कर संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।
अभिषेक शर्मा (संयुक्त संचालक) को नवा रायपुर से कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, दुर्ग भेजा गया है।
योगेश्वरी डेंजारे (वरिष्ठ लेखाधिकारी) को उप संचालक (वित्त), लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर भेजा गया है।
अंकिता सिंह (वरिष्ठ कोषालय अधिकारी) को उप संचालक (वित्त), छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन लिमेटेड, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
विनोद कुमार उपगड़े (उप संचालक) को वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, जिला कोषालय जशपुर पदस्थ किया गया है।
विजय कुमार वर्मा (उप संचालक) को वरिष्ठ लेखाधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर भेजा गया है।
चंद्रशेखर सराफ (उप संचालक) को वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, कोरिया का प्रभार सौंपा गया है।
अनिल कुमार सिन्हा (उप संचालक) को वित्त अधिकारी, सरगुजा विश्वविद्यालय, अंबिकापुर भेजा गया है।
पद्माकर सिंह परिहार (वरिष्ठ कोषालय अधिकारी) को लेखाधिकारी, राज्य ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
एक ही शहर में इन अधिकारियों के बदले गए विभाग
स्थानांतरण नीति-2025 के विशेष उपबंध “एक ही स्थान (शहर) में एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में पदस्थापना” के तहत कई बड़े बदलाव किए गए हैं:
उमेश अग्रवाल (वित्त नियंत्रक) को परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से स्थानांतरित कर वित्त नियंत्रक, संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर अटल नगर भेजा गया है।
अखिलेश्वर सिंह तंवर (वित्त अधिकारी) को अपर संचालक, कार्यालय विकास आयुक्त, नवा रायपुर बनाया गया है।
गिरीश कोल्हे (अपर संचालक) को वित्त अधिकारी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
जेरोम एक्का (अपर संचालक, वित्त) को कार्यालय आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर भेजा गया है।
रामकिशन निराला (मुख्य लेखाधिकारी) को संयुक्त संचालक (वित्त), राज्य नीति आयोग, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
करूणा पाण्डेय (संयुक्त संचालक) को संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर भेजा गया है।
पूषण कुमार साहू (संयुक्त संचालक) को विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर भेजा गया है।
धीरज नशीने (संयुक्त संचालक) को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर पदस्थ किया गया है।
इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ नवीन जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं:
कैलाश कुमार (संयुक्त संचालक) को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (विकास आयुक्त कार्यालय), नवा रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
समीर मिश्रा (उप संचालक) को संचालनालय, मछली पालन, नवा रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
द्वारका प्रसाद वर्मा (उप संचालक) को दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र, रायपुर के वित्तीय कार्यों का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हुए अधिकारी
आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया गया है:
ऋतु कौशिक (उप संचालक) को दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र रायपुर के वित्तीय कार्य से मुक्त किया गया है।
संतोष कुमार सिंह (प्रबंधक लेखा) को उप संचालक (वित्त), छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर के प्रभार से हटाया गया है।
Trending
- वोकल फॉर लोकल: दीवाली की रौनक बढ़ा रहा शोभा बघेल का सीसल शिल्प, स्वावलंबन से रोशन हो रहे सैकड़ों घर
- स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से बची 5 वर्षीय बैगा बालक की जान: गंभीर निमोनिया को दी मात
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- विष्णु के पाती पाकर खुश हुईं लखपति दीदी सूरज यादव, मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का जताया आभार
- छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी और कोषालय अधिकारियों के हुए तबादले
- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
- रायपुर में सनसनीखेज वारदात: बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या
- डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता- राज्यपाल डेका


