Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का तीखा हमला

    November 5, 2026

    रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी: शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR, 38 दिन बाद जागी पुलिस

    November 5, 2026

    कल धनतेरस का पर्व, आज ही जानें पूजा व खरीदारी का शुभ मुहूर्त व चौघड़िया, जानें किस समय क्या खरीदना शुभ?

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का तीखा हमला
    • रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी: शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR, 38 दिन बाद जागी पुलिस
    • कल धनतेरस का पर्व, आज ही जानें पूजा व खरीदारी का शुभ मुहूर्त व चौघड़िया, जानें किस समय क्या खरीदना शुभ?
    • दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
    • पत्नी अनुष्का को तो दुनिया जानती है, विराट के परिवार में और कौन-कौन? कोहली फैमिली की पूरी कुंडली
    • ₹4000 करोड़ी ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड धमाका: आज सिनेमाघरों में दस्तक
    • बदलते मौसम में वरदान है तुलसी: आयुर्वेद में इसे क्यों कहा जाता है ‘औषधियों की महारानी’, जानिए इसके अचूक फायदे और सही तरीका
    • बंगाल की खाड़ी में शांत हुआ चक्रवात ‘मुरासु’, छत्तीसगढ़ में थमा बेमौसम बारिश का दौर; अब तेजी से बढ़ेगी ठंड
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी: शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR, 38 दिन बाद जागी पुलिस
    रायपुर

    रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी: शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR, 38 दिन बाद जागी पुलिस

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 5, 2026Updated:November 5, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में चार करोड़ रुपये की जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों में कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी के नाम शामिल हैं। कारोबारी बलिराम धरमानी ने आरोप लगाया है कि लाभांडी की जमीन के पुराने सौदे को आधार बनाकर उनसे चार करोड़ रुपये मांगे जा रहे थे। रकम देने से इनकार करने पर होटल वेलिंटन में उनके साथ मारपीट की गई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
    मामले में सबसे गंभीर पहलू यह है कि शिकायत में नामजद सभी छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 27 सितंबर को हुई घटना की रिपोर्ट चार नवंबर को दर्ज की गई। यानी घटना के करीब 38 दिन बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक आरोपियों तक पहुंचती है और चार करोड़ रुपये की कथित वसूली के पीछे की पूरी कहानी का खुलासा करती है।
    बलिराम धरमानी ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि वर्ष 2018 में उन्होंने बोरड परिवार की लाभांडी स्थित करीब 2.60 लाख वर्गफुट जमीन का सौदा किया था। इसमें 40 हजार वर्गफुट जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम हुई थी, जबकि शेष जमीन का एग्रीमेंट हुआ था। बोरड परिवार में आपसी विवाद के कारण बाकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
    शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2022 में संदीप अग्रवाल उनके कटोरा तालाब स्थित कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने विवादित जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले चार करोड़ रुपये की मांग की थी। धरमानी का कहना है कि चार साल तक कोई समाधान नहीं निकला तो उन्होंने अपने नाम की 40 हजार वर्गफुट जमीन वापस बोरड परिवार को रजिस्ट्री कर दी। इसके बाद जमीन के सौदे और बयाने के एवज में कुल 3.15 करोड़ रुपये वापस मिल गए। उनका कहना है कि बोरड परिवार के साथ अब कोई लेन-देन शेष नहीं है और संदीप अग्रवाल से भी उनका कोई बकाया नहीं है। इसके बावजूद उनसे चार करोड़ रुपये मांगे जा रहे थे।
    धरमानी के अनुसार, 24 सितंबर को नागेंद्र पांडेय ने फोन कर उन्हें कुबेर राठी से बात करने को कहा। इसके बाद विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी ने भी फोन किया। उन्होंने जब बात करने से इनकार किया तो 26 सितंबर को उनके मित्र आबिद हसन के रहमानिया चौक स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, नागेंद्र पांडेय, विवेक जोशी समेत अन्य लोग मौजूद थे। यहां भी चार करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया गया। इसके अगले दिन 27 सितंबर को कुबेर राठी के कहने पर बलिराम धरमानी अपने मित्र आबिद हसन और आरिफ रजा के साथ फाफाडीह चौक स्थित होटल वेलिंटन पहुंचे। शाम करीब 4:30 बजे रेस्टोरेंट के फैमिली कैबिन में अनवर ढेबर, कुबेर राठी, आसिफ मेमन, विवेक जोशी, नागेंद्र पांडेय और संदीप अग्रवाल मौजूद थे।
    धरमानी ने जब संदीप अग्रवाल से चार करोड़ रुपये मांगने का आधार पूछा और रकम देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के मुताबिक, अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। बाकी लोगों ने भी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
    शिकायत में 21 अक्टूबर की एक और घटना का उल्लेख है। धरमानी के मुताबिक, कुबेर राठी ने उनके मित्र आबिद हसन को फोन कर बैठक के लिए बुलाया था। इस बैठक में कुबेर राठी, नागेंद्र पांडेय, मोंटी जोशी, आसिफ मेमन और अन्य लोग पहुंचे थे। आरोप है कि वहां आबिद हसन से कहा गया कि वह इस मामले से हट जाएं, वे बलिराम धरमानी से निपट लेंगे और उन्हें उठा लेंगे। आबिद ने इसकी जानकारी धरमानी को दी। इसके बाद उन्होंने खुद और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई तथा पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
    इस पूरे घटनाक्रम को ढेबर परिवार से जुड़े दूसरे रंगदारी प्रकरण के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। अनवर ढेबर का बेटा शोएब ढेबर कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार है। आरोप है कि लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गिरोह के नाम पर धमकी देकर रकम मांगी गई थी। इस मामले में रायपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर कुल 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। पुलिस की टीमें छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में उसकी तलाश कर रही है।
    शोएब के चाचा एजाज ढेबर रायपुर के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता हैं। इस तरह एक तरफ अनवर ढेबर शराब घोटाले के मामले में प्रमुख आरोपित हैं, तो दूसरी तरफ उनका बेटा शोएब 25 करोड़ की रंगदारी के मामले में फरार है। अब अनवर ढेबर का नाम चार करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली और मारपीट के नए मामले में सामने आया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का तीखा हमला

    November 5, 2026

    बंगाल की खाड़ी में शांत हुआ चक्रवात ‘मुरासु’, छत्तीसगढ़ में थमा बेमौसम बारिश का दौर; अब तेजी से बढ़ेगी ठंड

    November 5, 2026

    रायपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली आज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में नेताजी सुभाष स्टेडियम से होगा शंखनाद

    November 5, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का तीखा हमला

    By Khabar WorldNovember 5, 20263

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के वोट चोरी अभियान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार…

    रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी: शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR, 38 दिन बाद जागी पुलिस

    November 5, 2026

    कल धनतेरस का पर्व, आज ही जानें पूजा व खरीदारी का शुभ मुहूर्त व चौघड़िया, जानें किस समय क्या खरीदना शुभ?

    November 5, 2026

    दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

    November 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का तीखा हमला

    November 5, 2026

    रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी: शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR, 38 दिन बाद जागी पुलिस

    November 5, 2026

    कल धनतेरस का पर्व, आज ही जानें पूजा व खरीदारी का शुभ मुहूर्त व चौघड़िया, जानें किस समय क्या खरीदना शुभ?

    November 5, 2026

    दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

    November 5, 2026

    पत्नी अनुष्का को तो दुनिया जानती है, विराट के परिवार में और कौन-कौन? कोहली फैमिली की पूरी कुंडली

    November 5, 2026

    ₹4000 करोड़ी ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड धमाका: आज सिनेमाघरों में दस्तक

    November 5, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.