खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा आयोजित की जाएगी।
इस वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन को प्रमुखता से प्रस्तुत करेंगे। उनका जोर राज्य को ऊर्जा उत्पादन के पारंपरिक केंद्र के साथ-साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने पर रहेगा। मुख्यमंत्री राज्य की प्राकृतिक संसाधन क्षमता, ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, ग्रीन एनर्जी के विस्तार और भविष्य की निवेश योजनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने रखेंगे।
मुख्यमंत्री का विजन छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने के साथ-साथ देश की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्थापित करना है। इसके तहत सौर ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहन, आधुनिक ऊर्जा अधोसंरचना का विकास और निजी निवेश की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल रहेगा।
मुख्यमंत्री निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद कर छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं तथा निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी भी साझा करेंगे। उनका प्रयास राज्य की ऊर्जा क्षमता को नए निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के अवसरों में बदलना है।
2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस वैश्विक समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन राज्य के ऊर्जा विजन को वैश्विक पहचान दिलाने और अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
Trending
- 2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
- पौधरोपण, बांस शिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पादों के जरिए दिखी वन संरक्षण और रोजगार संवर्धन की तस्वीर
- इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026: पारंपरिक ऊर्जा गढ़ से ‘ग्रीन छत्तीसगढ़’ की ओर बड़ा कदम; 130 देशों के सामने CM साय ने रखा $34 बिलियन+ का ग्रीन रोडमैप
- महादेव ऐप सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर, खुलेंगे 6,000 करोड़ के सिंडिकेट के कई बड़े राज
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र
- सचिव भीम सिंह ने नारायणपुर के कोचवाही मल्टी एक्टिविटी सेंटर का किया निरीक्षण
- शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध


