खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के प्रेम नगर वार्ड 65 भैरोताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खोलार नाले से लगे रेलवे पटरियों के पास मगरमच्छ का बच्चा देखा गया। मगरमच्छ के बच्चे को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्र के पार्षद प्रेम साहू मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से साहस दिखाते हुए मगरमच्छ के बच्चे को बोरे में बंद कर वन विभाग को सूचना दी। पार्षद ने बताया कि इससे पहले भी एक मगरमच्छ रेल पटरी पर कटा हुआ मिला था। आशंका है कि बड़ा मगरमच्छ भी आसपास ही मौजूद है।
बताया जा रहा है कि खोलार नाला हसदेव नदी से जुड़ा है, जहां से मगरमच्छ रिहायशी इलाके तक आ जाते हैं। कुछ दिन पूर्व भी एक मगरमच्छ मृत मिला था। लगातार मगरमच्छ मिलने से लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पार्षद ने लोगों से नाले-नदी में न जाने की अपील की है।
Trending
- राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न
- राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- मेले में ही मिलेगा निजी बोरवेल और कुओं के पानी की जांच का निःशुल्क अवसर
- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: सरकारी सेवा और निजी क्लीनिक का गठजोड़, गरियाबंद में ‘होम क्लीनिक’ का सनसनीखेज मामला
- रायपुर में 13 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: एक महीने बाद खुलासे के बाद दोनों नाबालिग आरोपी भेजे गए बाल संप्रेषण गृह
- टांडपाल के जंगल में संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- ई-रिक्शा खरीदने के लिए निर्माण महिला श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुदान
- 32 लाख में मकान के सौदे के नाम पर 3.98 लाख की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज


