खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। “आपरेशन निश्चय” के तहत सिमगा पुलिस ने महासमुंद और बिलासपुर पुलिस के साथ मिलकर ओडिशा से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश गांजा ले जा रहे 7 शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों में एक आरोपियों में से एक स्थानीय स्तर पर पत्रकार के सहायक के रूप में जुड़ा हुआ था, और चेकिंग के दौरान इसी पहचान का सहारा लेकर बचने का प्रयास करता था।
जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को सिमगा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक सफेद स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी, तस्कर पुलिस की गतिविधियों की रेकी करने के लिए स्विफ्ट कार के आगे-आगे एक बलेनो कार को ‘पायलट वाहन’ के रूप में दौड़ा रहे थे।
सूचना मिलते ही सिमगा ओवरब्रिज एवं एनएच-130 पर सघन नाकेबंदी की गई। पुलिस टीम को सामने देखते ही दोनों वाहनों के चालकों ने अचानक रफ्तार तेज कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने फौरन पीछा किया। इस दौरान ग्राम दामाखेड़ा एनएच-130 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस बल ने बिना वक्त गंवाए बिजली की तेजी से घेराबंदी की और मौके से सभी 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अंतरराज्यीय आरोपियों में 29 वर्षीय विनीत कुमार भारती, 23 वर्षीय करन कनौजिया, 22 वर्षीय सुनील कुमार भारती, 35 वर्षीय सुखलेन्द्र कुमार नट, 42 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता, 26 वर्षीय शिवशंकर बिन्द और 39 वर्षीय अनिल कुमार बिन्द, सभी जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी शामिल हैं।
आरोपियों से कुल 25,41,500 मूल्य की सामग्री जब्त की गई, जिसमें 15,21,500 रुपए मूल्य का 30 किलो 430 ग्राम (15 पैकेट) गांजा, एक स्विफ्ट कार कीमत 3,50,000 रुपए, एक बलेनो कार कीमत 6,00,000 रुपए और 6 मोबाइल फोन कीमत 70,000 रुपए जब्त किए गए हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर पत्रकार के सहायक के रूप में जुड़ा हुआ था, और चेकिंग के दौरान इसी पहचान का सहारा लेकर बचने का प्रयास करता था, जबकि अन्य आरोपी कथित चिकित्सक (ग्रामीण प्रैक्टिशनर) के रूप में कार्य करता था। इन्हीं संपर्कों एवं पहचान की आड़ लेकर यह गिरोह उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप उठाकर प्रयागराज में खपाने की फिराक में था।
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिमगा में अपराध क्र. 466/2026, धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अंतरराज्यीय नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों व खरीदारों के संबंध में अग्रिम जांच जारी है। प्रकरण विवेचना में है।
Trending
- धमतरी के जोरातराई में सौर ऊर्जा संयंत्र की बैटरियां बदली गईं, वनांचल में निर्बाध बिजली से रोशन होगा ग्रामीण जीवन
- रायपुर में जल संसाधन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 अभियंताओं के तबादले, देखें पदवार आंकड़े और अधिकारियों की सूची
- बलौदाबाजार में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 15 लाख से अधिक के गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- शेरपार-मानपुर-कोहका राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में बड़ी गड़बड़ी: 2 ठेकेदारों को 15 दिन में जवाब का नोटिस, 6 सब-इंजीनियरों पर भी गाज
- मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
- शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर


