खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुई है। मृतक की पहचान दीपांशु साहू के रूप में हुई है, जो कि मुजगहन का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात मुजगहन के पास आपसी विवाद में आरोपी ने दीपांशु और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकूबाजी की इस घटना में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दीपांशु ने दम तोड़ दिया। वहीं उसका साथी घायल बताया जा रहा है।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल आपसी विवाद में चाकूबाजी की बात सामने आई है।
Trending
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया भव्य स्वागत, जानिए कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा
- 23 या 24 अक्टूबर, कब है माह का अंतिम प्रदोष व्रत? उज्जैन के आचार्य से जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
- पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
- बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को फिल्मों की कमाई में आई गिरावट, फिर भी रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार
- सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी, बदलते मौसम में सेहत का ऐसे रखें ध्यान, डॉक्टर से जानें जरूरी बातें
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के लिए ‘म्यूल अकाउंट’ उपलब्ध कराने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
- धमतरी में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल
- छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक: दिन में तेज धूप और चुभती गर्मी, तो रात में महसूस हो रही सिहरन; जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा हाल


