खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा में 2 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी। वहीं एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।
इसके बाद शाम 4 बजे राष्ट्रपति रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
कल जगदलपुर में करेंगी मां दंतेश्वरी के दर्शन
राष्ट्रपति अपने दौरे के दूसरे दिन बस्तर प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति की सुरक्षा में 2 हजार से ज्यादा जवान तैनात
राष्ट्रपति के रायपुर प्रवास को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। उनकी सुरक्षा में 2 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान जरूरत के अनुसार ट्रैफिक रोका जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद रखा जा सकता है।
Trending
- नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत
- देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से
- सीजी-रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिना पंजीकरण प्लॉट बेचने पर ‘सालासार विहार’ के प्रमोटर राजीव सोनी पर 25 लाख का भारी जुर्माना
- बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट
- सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित


