खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के मंगला में मंगलवार को दशहरा उत्सव के बाद जमकर बवाल हुआ। आपसी रंजिश में मोहल्ले के युवकों ने घर घुसकर महिलाओं को डंडे से जमकर पीटा। इस दौरान विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की गई। हमले में दो महिलाओं और तीन युवकों को चोटें आई हैं। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ितों पर पुलिस थाना में मामले में समझौता बनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं।
जानकारी के मुताबिक, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मंगला में आपसी रंजीश को लेकर मंगलवार रात मोहल्ले के युवकों ने घर घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। गाली-गलौच करते हुए डंडे से जमकर मारपीट की। उन्होंने बुजुर्ग महिला को भी नहीं बक्शा। हमलवरो ने घर के भीतर मौजूद पुरुषों की भी पिटाई कर दी। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से किसी तरह बदमाशों को रोका गया।
घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि थाना में उनपर समझौता कर मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया गया। हालांकि मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले की जांच जारी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


