खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी गरबा महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और जोर-शोर से किया जा रहा है। समिति द्वारा जानकारी दी गई कि महोत्सव की तैयारी हेतु गरबा अभ्यास शिविर सरस्वती शिशु मंदिर, बड़ा बाजार, मुंगेली में चालू है, जो 20 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चलेगा।
जिसमें प्रतिभागियों को गरबा के विभिन्न स्टेप्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।अभ्यास शिविर के पश्चात 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को तीन दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पंडरिया रोड, मुंगेली में किया जाएगा।इस गरबा महोत्सव में गरबा ट्रेनर के रूप में समप्रीत कौर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम का आयोजन अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी पाठक जी, प्रदेश सचिव श्रीमती मंजुला शर्मा जी, सचिव श्रीमती कल्पना मिश्रा जी एवं श्रीमती रश्मि तिवारी जी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


