खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पंचायत कर्मचारियों की पेंशन संबंधी याचिकाओं पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की सिंगल बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता पेंशन पाने का कोई वैधानिक अधिकार स्थापित नहीं कर सके। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और उनके सेवा संबंधी मामले अलग नियमों से संचालित होते हैं।
दरअसल, मामला प्रदेश के अलग-अलग जनपद पंचायतों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़ा था। याचिकाकर्ताओं ने लंबे समय तक सेवा करने और कुछ अन्य जनपद पंचायतों में कर्मचारियों को पेंशन मिलने का हवाला देते हुए पेंशन देने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि कुछ जनपद पंचायतों द्वारा अपने स्तर पर पेंशन दिए जाने से सभी पंचायत कर्मचारियों को वैधानिक रूप से पेंशन का अधिकार नहीं मिल जाता।
कोर्ट ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 131 केवल पहले से मौजूद वेतन, भत्ते और सेवानिवृत्ति लाभों को संरक्षण देती है, इससे नई पेंशन का अधिकार पैदा नहीं होता। याचिकाकर्ताओं की सेवा शर्तों में सेवानिवृत्ति लाभ प्रोविडेंट फंड योजना के तहत थे, और वे कंट्रीब्यूटरी प्रोविडेंट फंड का लाभ ले रहे थे। ऐसे में पेंशन देने का कोई आधार नहीं है।
कोर्ट ने कहा कि दूसरे किसी प्राधिकरण द्वारा दिए गए लाभ के आधार पर वैधानिक अधिकार की मांग नहीं की जा सकती। सभी याचिकाओं में कोई मेरिट नहीं पाए जाने पर हाईकोर्ट ने उन्हें खारिज कर दिया और लागत के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया।
Trending
- भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st T20: लखनऊ में आज पहला मुकाबला, दोपहर में बारिश का साया लेकिन मैच रद्द होने के आसार कम
- अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी साल का इतना बड़ा रिकॉर्ड
- अनानास का सेवन स्वास्थ्य के लिए वरदान: पाचन से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानें इसके 5 प्रमुख फायदे
- सोशल मीडिया ऑफर से 2.20 लाख की साइबर ठगी: इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन देकर रायपुर के व्यक्ति को बनाया शिकार
- मॉनसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ा पारा: रायपुर और राजनांदगांव में भीषण गर्मी
- पेंड्रा पुलिस की बड़ी सफलता: 1.73 करोड़ के माल-मजबूका के साथ 245 किग्रा गांजा जब्त, बस मालिक-सह-चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
- अवैध संबंधों के दबाव से तंग आकर पति-पत्नी ने की खौफनाक हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई सिर-धड़ अलग करने की गुत्थी
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जनपद पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन


