खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। पितरों की पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से होल्हाबाग नवयुवा समिति, बांकी द्वारा 20 बरगद एवं पीपल के पौधों का रोपण किया गया। रोपित सभी पौधों को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया, ताकि वे संरक्षित होकर आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष का रूप ले सकें।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक रामपाल सिंह ने कहा कि “वृक्ष लगाना स्वयं में एक पुण्य कार्य है, लेकिन जब बरगद और पीपल जैसे जीवनदायी वृक्ष पितरों के निमित्त लगाए जाते हैं, तो यह श्रद्धा, संस्कार और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सुंदर संगम बन जाता है।
संयोजक नागेश साहू ने कहा कि पितरों की स्मृति में लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया, प्राणवायु और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी समिति की प्राथमिकता रहेगी।
समिति के अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने कहा कि पितरों की स्मृति में पौधारोपण करना हमारी परंपरा और पर्यावरण संरक्षण दोनों को साथ लेकर चलने की सार्थक पहल है। आज लगाए गए ये पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, छाया और हरियाली देने के साथ हमारे पितरों की स्मृति को भी सदैव जीवंत रखेंगे।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक रामपाल सिंह, संयोजक नागेश साहू, अध्यक्ष पवन निर्मलकर, उपाध्यक्ष मयंक कैवर्त, पिंटू पूरी, योगेंद्र गोस्वामी, पर्यावरण प्रभारी रिंकू यादव, अमित गिरी, योगेंद्र साहू, रंजीत गोस्वामी, मोनू साहू, पिंटू यादव, भूपेंद्र निर्मलकर, यशवंत साहू, युवराज सिंह, लोकेश साहू, भावेश गोस्वामी, गुडू निर्मलकर सहित होल्हाबाग नवयुवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
Trending
- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कड़ा एक्शन: 25 करोड़ की रंगदारी के आरोपी शोएब ढेबर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, तलाश तेज
- मुंगेली में भाजपा का बड़ा आयोजन: 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण
- पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान
- सेवा की कहानी: इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल
- नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) की त्वरित कार्रवाई: जशपुर के तपकरा में मोटर बदलकर 200 परिवारों तक पुनः पहुँचा पेयजल
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार
- घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा- मंत्री केदार कश्यप


