खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सब्जियों की खेत लहलहाते अवैध गांजे पौधे पकड़ा गया है। पटवारी की सूचना पर पुलिस ने खुखरी के रखैतपारा में दबिश दी। यहां से 112 नग गांजे के पौधे जब्त किए गए, जिसकी कीमत 3 लाख से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस को ग्राम खुखरी के रखैतपारा क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती किए जाने की सूचना मिली थी। यह सूचना पटवारी के माध्यम से पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जांच की।
पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर, शनिवार को खुखरी के हल्का पटवारी ने पुलिस को सूचना दी कि कबीर साय टेकाम ने अपनी जमीन के सब्जियों के फसल के बीच मादक पदार्थ गांजा लगाया है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम रवाना किया गया। पूछताछ में कबीर साय ने घर के बाड़ी में सब्जी के फसल के बीच गांजा की खेती करना कबूल किया।
मौके से पुलिस ने सब्जी फसल के बीच में लगाए गए मादक पदार्थ गांजा का छोटा बड़ा पौधा, डगाल, हरा पत्ता, तना सहित कुल 112 नग पौधा बरामद कर पंचनामा तैयार किया। कुल 36 किलो 300 ग्राम गांजा पकड़ाया, जिसकी कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई।
मामले में पुलिस ने आरोपी कबीर साय टेकाम को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending
- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कड़ा एक्शन: 25 करोड़ की रंगदारी के आरोपी शोएब ढेबर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, तलाश तेज
- मुंगेली में भाजपा का बड़ा आयोजन: 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण
- पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान
- सेवा की कहानी: इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल
- नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) की त्वरित कार्रवाई: जशपुर के तपकरा में मोटर बदलकर 200 परिवारों तक पुनः पहुँचा पेयजल
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार
- घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा- मंत्री केदार कश्यप


