खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरु कर दी।
यह पूरा मामला दरिमा थाना अंतर्गत भालूकछार ग्राम पंचायत के इमलीपारा का है। मृतक की पहचान रमाशंकर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमाशंकर ने कर्ज चुकाने के लिए करीब 7 से 8 लाख रुपये में जमीन बेची थी। इसी बात को लेकर बेटा मुकेश सिंह (32) नाराज था।
रमाशंकर जब अपनी पत्नी के साथ खाना खा रहा था, तभी मुकेश ने विवाद शुरु कर दिया और देखते ही देखते विवाद खूनी वारदात में बदल गया। मुकेश ने अपने पिता के सिर पर टंगिया से हमला कर दिया। इस घटना में रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे मुकेश सिंह को हिरासत में ले लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या के पूरे घटनाक्रम और विवाद के कारणों की जांच में जुटी है।
Trending
- सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा
- राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता
- अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
- अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित
- ऑपरेशन निश्चय: 2 किलो गांजे के साथ महिला समेत 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार; आरोपी पूर्व में भी जा चुके हैं जेल
- अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर- जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर
- पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, सौर ऊर्जा बनी बचत का आधार


