खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में 2 अक्टूबर को 6 साल की बच्ची से मकान मालिक ने दुष्कर्म किया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद दुष्कर्म का पता चला। आनन-फानन में माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
अब पुलिस ने FIR दर्ज कर 45 साल के आरोपी दिलावर को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी के मकान में ही किराए से रहती थी। आरोप है कि आरोपी की लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर थी। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका।
बताया जा रहा है कि, 2 अक्टूबर को आरोपी को मौका मिला और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को शक हुआ। उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां जांच में यौन अपराध की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
परिजनों की शिकायत के आधार पर खुर्सीपार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को 3 अक्टूबर को हिरासत में लिया। पुलिस घटना के संबंध में बच्ची और परिजनों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही मेडिकल जांच और बाकी सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
- रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
- लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
- राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट


