खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’ पढ़ाया जा रहा है। मामला कोटा के बहेरामुड़ा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का है, जहां नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक 10 महीने से तनख्वाह नहीं मिलने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दोषी ठहरा रहा है।
शिक्षक का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें शिक्षक 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा कर रहा है। यही नहीं वीडियो में शिक्षक पीएम मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी भी कर रहा है। लेकिन शिक्षक की पहचान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ वीडियो में शराब पीकर पहुंचा शख्स खुद को प्रधान पाठक बता रहा है, तो दूसरी ओर वहीं पर बैठे दूसरे शख्स बाद में अपना परिचय स्कूल के प्रधान पाठक प्रदीप कुमार पेंद्रो के तौर पर देते हैं। यही नहीं बहेरामुड़ा स्कूल में महज दो शिक्षकों के भरोसे संचालन का दावा किया जा रहा है, जिससे विभागीय निगरानी पर सवाल उठ रहा है। अब हकीकत क्या है इस बात का पता तो विभागीय जांच से ही चल पाएगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


