खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।
मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। व्यक्ति की लाश मालदा घाट स्थित बाउंड्री वॉल प्लॉट के अंदर घने जंगल में मिली। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब एक महिला की नजर लाश पर पड़ी, तो उसने इसकी जानकारी ग्रामीण, पार्षद और जनप्रतिनिधियों को दी।
इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ लोगों से पूछताछ कर रही है।
इस मामले में कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


