Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा

    October 4, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता

    October 4, 2026

    अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा
    • राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता
    • अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
    • अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित
    • ऑपरेशन निश्चय: 2 किलो गांजे के साथ महिला समेत 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार; आरोपी पूर्व में भी जा चुके हैं जेल
    • अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर- जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर
    • पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, सौर ऊर्जा बनी बचत का आधार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जशपुर में ₹1000 के बकाया लेन-देन पर दोस्त की हत्या: लकड़ी के फाड़े से किया हमला, सबूत मिटाने नदियों में फेंके मोबाइल और कपड़े; आरोपी गिरफ्तार
    बस्तर

    जशपुर में ₹1000 के बकाया लेन-देन पर दोस्त की हत्या: लकड़ी के फाड़े से किया हमला, सबूत मिटाने नदियों में फेंके मोबाइल और कपड़े; आरोपी गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 4, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले में सेकंड हैंड मोबाइल के बकाया एक हजार रुपए को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने दोस्त को कार में बैठाकर जंगल ले जाने के बाद लकड़ी के फाड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को जंगल में गहरी जगह पर फेंक दिया और कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल, अपने खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का फाड़ा अलग-अलग नदियों में फेंक दिया। पुलिस ने करीब एक सप्ताह की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
    पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को ग्राम जुरगुम-तुर्रापानी जंगल क्षेत्र में रपटा पुलिया के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक ने पीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर पहन रखा था। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट और खून के निशान दिखाई दिए। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत की परिस्थितियों को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मृतक की पहचान ग्राम विमड़ा निवासी 29 वर्षीय राजेश दास के रूप में हुई। वह खेती-किसानी का काम करता था। पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों, परिचितों और दोस्तों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान पुलिस को राजेश के दोस्त कृष्णा उर्फ कैलाश यादव (30), निवासी ग्राम झगरपुर, पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
    जांच में सामने आया कि कैलाश ने राजेश को ओप्पो कंपनी का एक सेकंड हैंड मोबाइल छह हजार रुपए में बेचा था। राजेश ने पांच हजार रुपए का भुगतान कर दिया था, जबकि एक हजार रुपए बाकी थे। इसी बकाया राशि को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को कैलाश अपनी कार में राजेश को बैठाकर जुरगुम जंगल की तरफ ले गया। जंगल में पहुंचने के बाद उसने बकाया एक हजार रुपए मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कैलाश ने राजेश को कार से नीचे उतारा और जमीन पर पड़े लकड़ी के फाड़े से उसके सिर पर दो बार वार किया। सिर पर गंभीर चोट लगने से राजेश जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को उठाकर जंगल में गहरी जगह पर फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने वारदात से जुड़े सबूत मिटाने का भी प्रयास किया।
    उसने कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का फाड़ा और मृतक का मोबाइल मैनी नदी में फेंक दिया। घटना के समय आरोपी ने जो कपड़े पहने थे, उन्हें डोड़की नदी में फेंकने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा आरोपी की लाल रंग की स्विफ्ट कार पर कथित रूप से खून के छींटे पड़ गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नदी के पानी से कार को धोकर निशान मिटाने की कोशिश की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाल रंग की स्विफ्ट कार उसके घर से बरामद कर ली है। घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ कैलाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान आरोपी के थाने से बाहर निकलते समय हंसते हुए दिखाई देने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। महज एक हजार रुपए के कथित लेन-देन के विवाद में दोस्त की हत्या के इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

    October 4, 2026

    नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित

    October 4, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : रजिस्ट्री के साथ नामांतरण ने बचाया समय, किसान चंद्रशेखर को नहीं लगाने पड़े अलग से कार्यालय के चक्कर

    October 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    सरगुजा

    सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा

    By Khabar WorldOctober 4, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़ । गांधी जयंती के अवसर पर ‘सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता

    October 4, 2026

    अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

    October 4, 2026

    अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: नेत्रहीन बच्चों की हुनर और क्षमता देख भावुक हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 1 लाख रुपये की सहायता की घोषणा

    October 4, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़ का ‘नगरीय विकास मॉडल’: PMAY (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने नई दिल्ली से मिला न्योता

    October 4, 2026

    अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

    October 4, 2026

    अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    October 4, 2026

    नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित

    October 4, 2026

    ऑपरेशन निश्चय: 2 किलो गांजे के साथ महिला समेत 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार; आरोपी पूर्व में भी जा चुके हैं जेल

    October 4, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.