खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी में वो गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। युवती की पहचान अनीता मंडावी के रूप में हुई है, जो कि कोंडागांव की रहने वाली है और बालाजी राइस मिल में काम करती है। वहीं युवक की पहचान दिलेश्वर के रूप में हुई है, जो कि भाटा गांव का रहने वाला है और वो भी अनीता के साथ काम करता है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दिलेश्वर अपने पैसों से अनीता के मोबाइल में रिचार्ज करवाता था, लेकिन उसे शक था कि उसके किए रिचार्ज से अनीता किसी और से घंटों बातें किया करती थी। इसी शक के चलते दिलेश्वर ने अनीता के घर में घुसकर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में लड़की की कमर और जांघ समेत कई हिस्सों पर गहरे जख्म आए हैं। सबसे पहले उसे कुरूद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए उसे धमतरी के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल कुरूद पुलिस ने इस सनकी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की तफ्तीश में जुट गई है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


