खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पुलिस अभिरक्षा में लाया जा रहा एक आरोपी दो पुलिसकर्मियों को धक्का देकर जंजीर समेत फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मियों और उसके बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को दांत से काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद कुनकुरी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी क्षेत्र के दीपाटोली का रहने वाला एक आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसे पकड़कर मोटरसाइकिल से कुनकुरी थाना ला रही थी। आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों के बीच बैठा हुआ था। इसी दौरान ईशा क्लिनिक के पास आरोपी ने अचानक जोरदार झटका दिया, जिससे चलती मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरते ही आरोपी मौके से भागने लगा। दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद कुछ देर तक आरोपी और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी होती रही। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को दांत से काटकर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी जब तक उसे दोबारा काबू में कर पाते, आरोपी जंजीर समेत मौके से फरार हो गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


