खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
मामला कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव का है। मृतक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो कि पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वहीं युवती की पहचान ज्योति चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो कि अविवाहित थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे।
आज उन दोनों की लाश हथमुड़ी गांव के खेत में बबूल के पेड़ पर एक ही फंदे से लटकी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- मुंगेली में जैविक कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण संपन्न: उन्नत पद्धतियों और सामुदायिक सहभागिता पर जोर
- मुरता में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन: 25 वर्षों के सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण को बच्चों ने कैनवास व भाषण में उकेरा
- संबलपुर बना पर्यावरण संरक्षण का केंद्र: मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में हजारों पौधों का रोपण, दिया ‘हरियाली और स्वच्छता’ का महासंदेश
- मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा
- अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
- गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे
- उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
- ‘सेवा संकल्प अभियान’- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 बुजुर्गों का शॉल-श्रीफल से सम्मान


