खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। जिले के वनांचल जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम पंचायत अकलासरई में रहने वाले किसान परिवार की एक महिला जो पहले सिर्फ एक खेतिहर श्रमिक थी। वहीं रमावती दीदी अब बिहान की मदद पाकर अपने ही दुकान की संचालक बन गई हैं। पहले हर छोटे बड़े खर्च के लिए आर्थिक संकट का सामना करने वाली श्रीमती रमावती विश्वकर्मा अब अपने खर्च के साथ परिवार के खर्चों में भी हाथ बंटाती हैं। यह उनके आत्मविश्वास और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से मिली मदद से संभव हो सका है। एक श्रमिक महिला अब अपने व्यवसाय से स्वावलंबी जीवन में अग्रसर हो रही है।
पहले केवल कृषि आधारित आजीविका पर निर्भर इस परिवार के पास हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती थी। अपने खेतों में परंपरागत खेती के बाद खाली रहने वाला यह परिवार अपने आजीविका के लिए शासन की अकुशल श्रम देने वाली योजनाओं पर निर्भर रहता था। ऐसे में आय के स्रोत सीमित थे। यह जीवन का कठिन दौर आर्थिक तौर पर रमावती विश्वकर्मा और उनके परिवार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।
कुछ वर्ष पूर्व गांव में महिलाओं को स्व सहायता समूह से जुड़ने और उनकी आर्थिक गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान से कमली दीदी का जुड़ाव हुआ। अपने गांव बने महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर इन्होने अपने साथियों के साथ सामान्य लेनदेन आरंभ किया। इसके बाद इनका विष्वास बढ़ा और इन्होने समूह के माध्यम से पहले 6 लाख रूपए का सामूहिक ऋण प्राप्त किया। इसी राषि से इन्होने घर में किराने की दुकान आरंभ की इससे इनकी नियमित आय सुनिष्चित हुई है।
ग्राम पंचायत अकलासरई में रहने वाली श्रीमती रमावती विष्वकर्मा ने बताया कि बिहान से जुड़कर जबसे उन्होने अपनी दुकान संचालित की है। अब उनके पास अपने दैनिक खर्च के लिए कोई कमी नहीं है। साल भर में एक लाख रूपए से ज्यादा की आय अर्जित कर लेने से अब उनका आत्मविश्वास और पारिवारिक मान बढ़ गया है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


