खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प शिविर के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली है।
इस विशेष शिविर के माध्यम से ग्राम पंचायत किरना के निवासी श्री राजू निषाद एवं श्री महेंद्र निषाद को उनकी आजीविका और मत्स्य पालन कार्यों में सहयोग हेतु ‘महाजाल’ (फिशिंग नेट) प्रदान किया गया। इस सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों के इन मेहनतकश भाइयों को आर्थिक संबल और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
इस जनहित के कार्य और सामाजिक सहभागिता को क्षेत्र के जाने-माने आरटीआई एक्टिविस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री रमाकांत वर्मा के विशेष मार्गदर्शन एवं सक्रिय प्रयासों से संभव बनाया गया। श्री रमाकांत वर्मा निरंतर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के अधिकारों, उनकी समस्याओं के समाधान और शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय ग्रामीणों में शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है तथा समाज के जरूरतमंद तबके को सीधी मदद मिल रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


