खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रदेश में हुई एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कुल मतों का अंतर 6 लाख 32 हजार 382 यानी 4.04 प्रतिशत वोट था, जबकि एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची में 24 लाख 99 हजार 823 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। यह संख्या दोनों प्रमुख दलों के बीच मतों के अंतर की तुलना में करीब चार गुना है। इनमें से 19 लाख 13 हजार 540 मतदाताओं को ‘शिफ्टेड’ या ‘एब्सेंट’ श्रेणी में चिह्नित किया गया।
उन्होंने कहा कि ये वे लोग हो सकते हैं जो रोजगार, कामकाज, शिक्षा अथवा अन्य कारणों से अपने पंजीकृत पते पर उपलब्ध नहीं थे। केवल किसी दिन घर पर अनुपस्थित होने या गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होने के आधार पर किसी व्यक्ति की स्थायी अनुपस्थिति अथवा मतदाता के रूप में अपात्रता मान लेना गंभीर चिंता का विषय है।
Trending
- पूर्व मंत्री अकबर का चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर हमला: भाजपा-कांग्रेस के जीत के अंतर से 4 गुना अधिक मतदाताओं के नाम कटे
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पिकनिक बनी आपदा: बांडे नदी के तेज बहाव में बहे दो स्कूली छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- विशेष पॉक्सो अदालत का बड़ा फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास, ₹11,000 का कुल जुर्माना
- महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रायपुर में 2 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजेगा शांति और भाईचारे का संदेश
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर- राज्यपाल डेका
- “बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं, जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले अरुण साव
- छत्तीसगढ़ के छह विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम


