खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम इरपानार के पास बांडे नदी में दो स्कूली छात्रों के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नदी के पास पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 9 बच्चे छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे करका-बुज गांव के पास स्थित बांडे नदी पहुंचे थे। इसी दौरान साहिल वर्माण और अजित विश्वास नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं, कांकेर से NDRF टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
दूसरी ओर, महाराष्ट्र के कसनसूर थाने से भी रेस्क्यू टीम रवाना हो चुकी है। ग्रामीण सुबह से ही जाल, डंडों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। फिलहाल दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नदी में रेस्क्यू और तलाश अभियान लगातार जारी है।
Trending
- पूर्व मंत्री अकबर का चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर हमला: भाजपा-कांग्रेस के जीत के अंतर से 4 गुना अधिक मतदाताओं के नाम कटे
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पिकनिक बनी आपदा: बांडे नदी के तेज बहाव में बहे दो स्कूली छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- विशेष पॉक्सो अदालत का बड़ा फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास, ₹11,000 का कुल जुर्माना
- महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रायपुर में 2 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजेगा शांति और भाईचारे का संदेश
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर- राज्यपाल डेका
- “बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं, जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले अरुण साव
- छत्तीसगढ़ के छह विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम


