Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुंगेली में जैविक कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण संपन्न: उन्नत पद्धतियों और सामुदायिक सहभागिता पर जोर

    October 2, 2026

    मुरता में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन: 25 वर्षों के सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण को बच्चों ने कैनवास व भाषण में उकेरा

    October 2, 2026

    संबलपुर बना पर्यावरण संरक्षण का केंद्र: मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में हजारों पौधों का रोपण, दिया ‘हरियाली और स्वच्छता’ का महासंदेश

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुंगेली में जैविक कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण संपन्न: उन्नत पद्धतियों और सामुदायिक सहभागिता पर जोर
    • मुरता में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन: 25 वर्षों के सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण को बच्चों ने कैनवास व भाषण में उकेरा
    • संबलपुर बना पर्यावरण संरक्षण का केंद्र: मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में हजारों पौधों का रोपण, दिया ‘हरियाली और स्वच्छता’ का महासंदेश
    • मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा
    • अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
    • गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे
    • उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
    • ‘सेवा संकल्प अभियान’- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 बुजुर्गों का शॉल-श्रीफल से सम्मान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
    सरगुजा

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 1, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर, उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए अनमोल विरासत – राजेश अग्रवाल

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंबिकापुर के सियानगुड़ी में वृद्धजनों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने वृद्धजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वृद्धजनों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण के लिए विशेष शिविर भी लगाया गया।
    समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। जीवन के लंबे अनुभव से अर्जित उनका ज्ञान और मार्गदर्शन समाज तथा नई पीढ़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिवार में बुजुर्गों की मौजूदगी न केवल संस्कारों और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाती है, बल्कि परिवार को भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाती है।
    अग्रवाल ने कहा कि माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का आदर तथा उनकी सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। वृद्धजनों की गरिमा और सम्मान बनाए रखना केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। परिवार में माता-पिता का सम्मान और उनकी सेवा करने से आपसी प्रेम, संस्कार एवं सद्भाव की भावना मजबूत होती है। नई पीढ़ी को भी बुजुर्गों के अनुभव से सीखते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और आत्मीयता का भाव बनाए रखना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के कल्याण के लिए शासन एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पात्र वृद्धजनों तक पहुंचना चाहिए। वृद्धावस्था में उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
    कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी वृद्धजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और सम्मानजनक जीवन की कामना की। वक्ताओं ने लोगों से अपने माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों की भावनाओं को समझने, उनके साथ समय बिताने तथा उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखने का आग्रह किया।
    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के इस आयोजन में वृद्धजनों का उत्साह भी देखते ही बना। कार्यक्रम के दौरान गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही.के. उके ने विभाग द्वारा वृद्धजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।
    वृद्धजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकीय दल ने वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच के साथ आंखों से संबंधित समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया।
    कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही.के. उके सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

    October 2, 2026

    सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा बना तस्करों का काल: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 238 किलो गांजा जब्त, 1.19 करोड़ का नेटवर्क उजागर

    October 2, 2026

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने थामी बेलचा और झाड़ू, श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश

    October 1, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    बिलासपुर

    मुंगेली में जैविक कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण संपन्न: उन्नत पद्धतियों और सामुदायिक सहभागिता पर जोर

    By Khabar WorldOctober 2, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिला में आज जैविक आधारित खेती एवं कृषि प्रशिक्षण का…

    मुरता में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन: 25 वर्षों के सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण को बच्चों ने कैनवास व भाषण में उकेरा

    October 2, 2026

    संबलपुर बना पर्यावरण संरक्षण का केंद्र: मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में हजारों पौधों का रोपण, दिया ‘हरियाली और स्वच्छता’ का महासंदेश

    October 2, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

    October 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुंगेली में जैविक कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण संपन्न: उन्नत पद्धतियों और सामुदायिक सहभागिता पर जोर

    October 2, 2026

    मुरता में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन: 25 वर्षों के सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण को बच्चों ने कैनवास व भाषण में उकेरा

    October 2, 2026

    संबलपुर बना पर्यावरण संरक्षण का केंद्र: मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में हजारों पौधों का रोपण, दिया ‘हरियाली और स्वच्छता’ का महासंदेश

    October 2, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

    October 2, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.