खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सितंबर की विदाई के साथ ही छत्तीसगढ़ में मानसून भी अब वापसी की राह पर है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यानी बारिश के मौसम के बाद अब प्रदेश में धीरे-धीरे शुष्क मौसम का दौर शुरू होने वाला है।
पूरे प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहा। राजनांदगांव 34 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। यानी प्रदेश में दिन गर्म और रात अपेक्षाकृत ठंडी होने लगी है।
रायपुर में बुधवार को पारा करीबन 34 डिग्री से. के पास रहा। यहा भी अब बारिश के ब्रेक बढ़ने के संकेत हैं। एक अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


