खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर द्वारा सोलर पैनल इंस्टालेशन तकनीशियन कोर्स के तहत कुल निर्धारित 30 सीटों पर निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।
काउंसलिंग की तिथि और समय
इस प्रशिक्षण में प्रवेश पाने के लिए 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जिले के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक युवा इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं
चयनित युवाओं को पाठ्यक्रम के दौरान पूरी तरह निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सोलर पैनल इंस्टालेशन से जुड़े सभी आवश्यक तकनीकी गुर सिखाए जाएंगे, जिससे वे इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में रोजगार या स्वरोजगार पा सकें।
आवश्यक दस्तावेज
काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति (Photocopy) लाना अनिवार्य है- शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
Trending
- मुन्नी का हौसला, एम हेल्प वॉटर की धार, महालक्ष्मी समूह से रोजगार की बहार
- कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया- साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव
- कवर्धा : गणेश चतुर्थी पर सूनेपन का फायदा उठाकर ₹12.50 लाख पार करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, ₹11.53 लाख बरामद
- भानसोज डकैती प्रयास कांड का पर्दाफाश: आरंग पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, जानिए कैसे सुलझी पेचीदा गुत्थी
- रायपुर पुलिस का एक्शन: रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की सरगर्मी से तलाश, आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर पुलिस की रेड
- सेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र
- पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश
- जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर


