खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। साइबर ठगी के मामलों से बचने के लिए पुलिस लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह देती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोरबा में साइबर ठगों ने विधायक को भी नहीं छोड़ा। शातिर ठगों ने कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल हैक कर लिया। फिलहाल मोबाइल हैक होने के मामले की सूचना पुलिस साइबर अपराध से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
विधायक के मुताबिक, मंगलवार को उनके पास पार्सल से संबंधित एक फोन कॉल आया था। बातचीत के बाद उनका मोबाइल नंबर हैक हो गया। इसके बाद उनके व्हाट्सऐप नंबर से ही परिचितों और अन्य लोगों को 76 हजार रुपये भेजने के मैसेज किए जाने लगे। मोबाइल हैक होने की जानकारी विधायक ने पाली थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी मिलते ही विधायक मरकाम ने अपने शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया है। उन्होंने साफ कहा है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाला कोई मैसेज आए तो किसी भी तरह के झांसे में न आएं और बिना पुष्टि के कोई रकम ट्रांसफर न करें। विधायक ने लोगों से अपील की है कि इस तरह का कोई मैसेज मिलने पर संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर संपर्क कर पहले पूरी तरह तस्दीक करें। लेकिन अब सोचने वाली बात है कि अब आम आदमी के साथ साथ अब विधायक के मोबाइल हैक होने लगे है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


