खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। पसान थाना पुलिस की अभिरक्षा में मौजूद एक स्थायी वारंटी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने पेशाब करने की बात कहकर पुलिस से बाहर जाने की अनुमति ली और मौका मिलते ही वहां से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी की पहचान खीरचंद, पिता केवल सिंह, निवासी कुम्हारीसानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज था और वह इस प्रकरण में स्थायी वारंटी था। इसी मामले में पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक अभिरक्षा के दौरान आरोपी ने पेशाब करने की बात कही। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बाहर जाने के दौरान उसने मौका देखकर वहां से दौड़ लगा दी और पुलिस की पकड़ से निकल गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में पसान पुलिस ने आरोपी खीरचंद के खिलाफ BNS की धारा 262 के तहत अलग से अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। फरार वारंटी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


