खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आय है। जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर भतीजे ने अपने बुजुर्ग चाचा पर टांगिया से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यह मामला पसान थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया (सीपतपारा) निवासी बबन राम यादव (85 वर्ष) सुबह करीब 5:30 बजे मवेशियों को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान उसके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव ने उस पर टांगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बबन यादव की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत ने बताया कि 85 वर्षीय बबन राम यादव की हत्या टांगिया से वार कर उसके भतीजे अशोक यादव उर्फ सोनू ने की है। उन्होंने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा और भतीजे के बीच पिछले करीब एक वर्ष से मनमुटाव चल रहा था। इसी विवाद के बीच मंगलवार सुबह जब बबन राम मवेशियों को चारा देने के लिए गया हुआ था, तभी आरोपी ने अपने चाचा पर हमला कर दिया।
मामले में पुलिस ने धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
- जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी भतीजा फरार
- छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 99% बोनी संपन्न, धान-मक्का समेत विविध फसलों से लहलहाए खेत
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना से नंदबाई बैगा के जीवन में आई नई खुशियां
- माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जंगल की महक से बाजार की चमक तक: जशपुर के महुआ ने रचा नया इतिहास
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार


