खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोरिया जिले के ग्राम अमहर निवासी श्री अमृत लाल कुशवाहा के परिवार को वर्षों से काबिज जमीन का अधिकार मिलने से खुशी का वातावरण है। गौरतलब है कि इस जमीन से रिश्ता एक-दो दशक का नहीं, बल्कि 100 वर्ष से अधिक पुराना है। उनके पूर्वज लंबे समय से यहां काबिज रहे और इसी जमीन को परिवार ने अपने जीवन का आधार बनाया। हालांकि, जमीन का पट्टा नहीं होने के कारण उनके पास अपने अधिकार का कोई ठोस दस्तावेज नहीं था।
श्री अमृत लाल कुशवाहा बताते हैं कि भू-स्वामित्व योजना के अंतर्गत उनके पिता श्री जगलाल के नाम से 288 वर्ग मीटर जमीन का पट्टा प्राप्त हुआ है। वे कहते हैं, “पहले कई सालों से हमारी जमीन का कोई आधार नहीं था। अब पट्टा प्राप्त हो गया है तो अच्छा लगता है।”
योजना के अंतर्गत 100 वर्ष से अधिक समय से पूर्वजों के काबिज भूमि पर पट्टा प्रदान किया गया। इससे परिवार को अपनी जमीन के संबंध में विधिवत दस्तावेज प्राप्त हुआ है।
अमृत लाल बताते हैं कि पट्टा मिलने से जमीन के अधिकार को लेकर परिवार को स्पष्टता मिली है। अब उनके पास ऐसा दस्तावेज है, जिसे वे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित रख सकते हैं।
अपने परिवार को मिले इस अधिकार के लिए श्री अमृत लाल कुशवाहा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। 100 वर्षों से अधिक पुराना रिश्ता, अब दस्तावेज में दर्ज अधिकार, भू-स्वामित्व योजना ने अमृत लाल के परिवार को उनकी जमीन की पहचान दी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


