खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। इच्छाएं वर्षों से दबी हुई हो और परिस्थितियों के कारण उसे पूरा कर पाना असंभव हो। ऐसे कठिन समय मे उस इच्छा की पूर्ति हो जाने से जो खुशियां मिलती हैं। उसे शब्दों में कहना कठिन है। ठीक ऐसी ही कहानी है ग्राम पंचायत गेजी में रहने वाले 70 वर्षीय बैगा बालमचंद की, जिन्होने लंबे जीवन मे अपने लिए एक पक्के मकान का सपना देखा और वह सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास ने पूरा कर दिया। इस खुषी की चमक अब बालमचंद की आंखों में साफ दिखाई देती है। एक आवास ने बैगा समुदाय से आने वाले बालम के जीवन के आखिरी पड़ाव को खुषियों से भर दिया है।
कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत का दूरस्थ ग्राम पंचायत गेजी एक अनुसूचित जनजाति बाहुल्य गांव है। यहां के बैगा परिवार के मुखिया बालम के लिए कच्चा मकान ही जीवन का अंग था। वह जब से जानने लायक हुए उनके लिए हर बारिश और ठंड का मौसम परेशानी लेकर ही आता था। केवल मजदूरी से अपना जीवन यापन करने वाले इस आदिवासी परिवार के लिए कच्चे मकान से आगे कोई सोच नहीं सकता था। ऐसे में प्रधानमंत्री जनमन आवास ने इनकी वर्षों पुरानी सोच को आकार दे दिया है।
कच्चे घर में अपने पत्नी के साथ रहने वाले बालम के बच्चे बड़े होने के बाद उनसे अलग परिवारों के तौर पर रहने लगे। अवस्था बढ़ने के साथ उनके लिए पक्के मकान का सपना केवल सपना ही रहने वाला था। इसी संघर्षपूर्ण जीवन मात्र एक एकड़ खेतों में परंपरागत वर्षा आधारित फसल से थोड़ा सा अनाज पाने वाले बालम के लिए रोजी-रोटी का संघर्ष ही कठिन था। ऐसे में प्रधानमत्री जनमन आवास योजना से मिले पक्के मकान ने इस आदिवासी परिवार की जीवनषैली में बड़ा बदलाव ला दिया है।
जनमन आवास ने पूरा किया सपना
ग्राम पंचायत गेजी में रहने वाले बैगा परिवार के मुखिया बालम ने कहा कि यह पक्का मकान उनके लिए सपनों के सच होने जैसा है। जनमन आवास बन जाने के बाद अपनी पत्नी के साथ पक्के आवास के लिए देष के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्होने कहा कि उम्र के आखिरी पड़ाव में उनका सपना सच हो गया हैै। वृद्धावस्था पेंशन, उज्जवला योजना के तहत सुरक्षित ईंधन और महतारी वंदन से मिल रहे आर्थिक लाभ से यह परिवार अब निश्चिंतता से जीवन यापन कर रहा है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


