खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मुंगेली प्रवास के दौरान विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में आयुष एवं योग गतिविधियों की जानकारी ली।
अग्रवाल ने जिला अस्पताल स्थित थेरेपी सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुंगेली में योग केंद्र की स्थापना की योजना बनाई जा रही है, जिसके माध्यम से आमजन को योग के साथ विभिन्न प्रकार की थेरेपी का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, सुनील पाठक, प्रेम आर्य, लोकनाथ सिंह, मिट्ठू लाल यादव, रामशरण यादव, कोटूमल दादवानी, पुरुषोत्तम जायसवाल, नरेंद्र कोटडिया, राजहंस तंबोली, वासुदेव देवांगन, राजेश्वर सिंह टंडन, दीपक सोनकर, अरविंद सोनी, घनश्याम यादव, राजेंद्र खांडे, श्याम सोनी, दिलेश्वर साहू, वासु सोनी, सुमित उपाध्याय सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
- जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी भतीजा फरार
- छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 99% बोनी संपन्न, धान-मक्का समेत विविध फसलों से लहलहाए खेत
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना से नंदबाई बैगा के जीवन में आई नई खुशियां
- माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जंगल की महक से बाजार की चमक तक: जशपुर के महुआ ने रचा नया इतिहास
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार


