Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: बीजापुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की महाबैठक, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दिया जीत का मंत्र

    September 21, 2026

    ​सेवा का संकल्प, विकास की धार- नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • सेवा संकल्प अभियान: बीजापुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की महाबैठक, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दिया जीत का मंत्र
    • ​सेवा का संकल्प, विकास की धार- नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली
    • बिजली बिल समाधान योजना: धमतरी के विशाल परिवार के जीवन में आया उजाला; 537 परिवार हुए पूरी तरह बकाया मुक्त
    • सफलता की कहानी: राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदला जीवन, सारंगढ़ के किसान परदेशी लाल अब डेयरी से कमा रहे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक
    • सक्षम योजना’ का संबल और सफीना की बुलंद हौसले की उड़ान, बेबसी को पछाड़कर बनीं 100+ मुर्गियों व ईंट-भट्ठे की मालकिन
    • आस की कच्ची छत से विश्वास के पक्के मकान तक: नारायणपुर की सोनिबाई के संघर्ष और पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी की पूरी कहानी
    • महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर 50% छूट बनी वरदान: बिलासपुर की रचना सोनी ने बचाए ₹35,000, प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मिली रफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सफलता की कहानी: राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदला जीवन, सारंगढ़ के किसान परदेशी लाल अब डेयरी से कमा रहे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक
    छत्तीसगढ़

    सफलता की कहानी: राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदला जीवन, सारंगढ़ के किसान परदेशी लाल अब डेयरी से कमा रहे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 21, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सेवा, संकल्प और समर्पण जब शासकीय योजनाओं से जुड़ते हैं, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखी जाती है। कुछ वर्ष पहले तक केवल 8 से 10 देशी गायों के सहारे प्रतिदिन महज 15 से 20 लीटर दूध का उत्पादन करने वाले सारंगढ़ तहसील के ग्राम खुड़डेना निवासी किसान परदेशी लाल चंद्रा आज एक सफल और समृद्ध डेयरी उद्यमी बनकर उभरे हैं। शुरुआती दिनों में कम दूध उत्पादन और पशुओं की अचानक होने वाली बीमारियों या मृत्यु से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था, जिसके कारण उनकी आमदनी भी बेहद सीमित थी। ऐसे मुश्किल समय में राज्य सरकार का राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम उनके लिए वरदान साबित हुआ। पशुपालन विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने अपनी गायों में कृत्रिम गर्भाधान के जरिए नस्ल सुधार की शुरुआत की, जिसके सुखद परिणामस्वरूप आज उनके पास उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली एचएफ (Holstein Friesian) क्रॉसब्रीड गायें तैयार हो चुकी हैं।
    ​वर्तमान में परदेशी लाल चंद्रा के पास 6 उन्नत एचएफ क्रॉसब्रीड गायें हैं, जिनसे प्रतिदिन करीब 65 से 70 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। उत्पादित दूध को वे स्थानीय निजी होटलों और उपभोक्ताओं को 40 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचते हैं, जिससे उन्हें रोजाना लगभग 2,600 से 2,800 रुपए की आमदनी होती है। इस तरह दूध बिक्री से उनकी मासिक आय 78,000 से 84,000 रुपए और वार्षिक आय बढ़कर 9.36 लाख से 10.08 लाख रुपए तक पहुँच चुकी है। जो पशुपालन कभी परिवार के लिए केवल एक पूरक आय का जरिया था, आज वही उनकी मुख्य आजीविका और आर्थिक मजबूती का ठोस आधार बन गया है।
    ​भविष्य की आय को सुरक्षित करने के लिए उनके पास वर्तमान में 2 एचएफ क्रॉस, 2 जर्सी क्रॉस और 2 साहीवाल क्रॉस की कुल 6 उन्नत बछिया तैयार हो रही हैं, जो आने वाले दिनों में दूध उत्पादन और आय को और बढ़ाने का आधार बनेंगी। इसके साथ ही, पशुपालन के जोखिमों से सुरक्षा के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत अपने पशुओं का 60,000 रुपए प्रति पशु की दर से तीन वर्षों का बीमा कराया है, जिसके लिए मात्र 585 रुपए प्रति पशु का प्रीमियम निर्धारित है। उन्नत मादा वत्स पालन योजना के अंतर्गत भी उनका चयन किया गया है, जिसके तहत बछियों के बेहतर पोषण के लिए उन्हें 19,500 रुपए मूल्य का संतुलित पशु आहार मिल रहा है, जिसमें हितग्राही अंशदान केवल 4,500 रुपए है।
    परदेशी लाल ने अपनी आय को केवल दूध बिक्री तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि पशुओं से प्राप्त गोबर से जैविक खाद बनाकर स्थानीय किसानों को बेच रहे हैं। इससे उन्हें न केवल अतिरिक्त कमाई हो रही है, बल्कि कृषि भूमि की उर्वरता बनाए रखने और रासायनिक उर्वरकों पर खर्च कम करने में भी मदद मिल रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई परदेशी लाल चंद्रा की यह सफलता की कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब शासकीय योजनाओं का लाभ सही हितग्राही तक पहुँचता है, तो पारंपरिक व्यवसाय भी आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत जरिया बन सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: बीजापुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की महाबैठक, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दिया जीत का मंत्र

    September 21, 2026

    ​सेवा का संकल्प, विकास की धार- नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली

    September 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,169

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,344

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    By Khabar WorldSeptember 21, 20260

    पक्का घर मिलने से बदली जीवन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री साय…

    सेवा संकल्प अभियान: बीजापुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की महाबैठक, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दिया जीत का मंत्र

    September 21, 2026

    ​सेवा का संकल्प, विकास की धार- नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली

    September 21, 2026

    बिजली बिल समाधान योजना: धमतरी के विशाल परिवार के जीवन में आया उजाला; 537 परिवार हुए पूरी तरह बकाया मुक्त

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: बीजापुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की महाबैठक, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दिया जीत का मंत्र

    September 21, 2026

    ​सेवा का संकल्प, विकास की धार- नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली

    September 21, 2026

    बिजली बिल समाधान योजना: धमतरी के विशाल परिवार के जीवन में आया उजाला; 537 परिवार हुए पूरी तरह बकाया मुक्त

    September 21, 2026

    सफलता की कहानी: राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदला जीवन, सारंगढ़ के किसान परदेशी लाल अब डेयरी से कमा रहे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक

    September 21, 2026

    सक्षम योजना’ का संबल और सफीना की बुलंद हौसले की उड़ान, बेबसी को पछाड़कर बनीं 100+ मुर्गियों व ईंट-भट्ठे की मालकिन

    September 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.